भारत

दिल्ली को नए मेयर की आस, AAP व BJP के पार्षद धरने पर

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (DMC) के मेयर, डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) और स्टैंडिंग कमेटी (Standing Committee) के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए 6 जनवरी शुक्रवार का दिन सुनिश्चित था।

लेकिन शुक्रवार को BJP और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों के बीच हंगामे के चलते सदन अगली तारीख तक स्थगित हो गया। अब दिल्ली वाले नए मेयर की आस में बैठे हैं।

दिल्ली को नए मेयर की आस, AAP व BJP के पार्षद धरने पर

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और BJP के पार्षद धरना प्रदर्शन पर है। आपको बता दें कि शुक्रवार दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना था।

दिल्ली को नए मेयर की आस, AAP व BJP के पार्षद धरने पर

उसके लिए शुक्रवार को दिल्ली के सिविक सेंटर में सभी अधिकारी, पार्षद नगर निगम के सदन में पहुंचे थे। लेकिन BJP की सत्य शर्मा के शपथ लेने के बाद ही जैसे-जैसे एक-एक करके उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत पार्षदों की शपथ का सिलसिला शुरू हुआ।

दिल्ली को नए मेयर की आस, AAP व BJP के पार्षद धरने पर

AAP और BJP पार्षद एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे

मनोनीत पार्षदों के पहले शपथ लेने पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों को ऑब्जेक्शन (Objection) हो गया। देखते ही देखते दिल्ली नगर निगम का सदन एक अखाड़े में तब्दील हो गया।

पहले तो आम आदमी पार्टी और BJP के पार्षदों के बीच नारेबाजी से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन धीरे-धीरे AAP और बीजेपी पार्षद एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे और कुर्सियां और माइक आदि तोड़ दिए गए।

दिल्ली को नए मेयर की आस, AAP व BJP के पार्षद धरने पर

फिलहाल आज BJP के पार्षद MCD हाउस में धरने पर हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के पार्षद भी उपराज्यपाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker