झारखंड विधायकों की गिरफ्तारी मामले की जांच कर रही CID को दिल्ली पुलिस ने रोका

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: हावड़ा में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों (MLAs) की गिरफ्तारी मामले की जांच कर रही राज्य की CID को दिल्ली में कार्रवाई करने से दिल्ली पुलिस ने रोक दिया गया है।

बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल CID ने एक बयान जारी कर बताया कि तीनों विधायकों से नकदी मिलने के मामले की जांच करने के लिए CID की एक टीम चाणक्यपुरी स्थित सिद्धार्थ मजूमदार के ठिकाने पर छापेमारी (Raid) कर तलाशी के लिए दिल्ली पहुंची थी।

दिल्ली पुलिस ने तलाशी और छापेमारी करने से रोक दिया गया

CID के अनुसार छापेमारी से पहले ही उनकी टीम को दिल्ली की साउथ वेस्ट पुलिस ने रोक दिया।

CID ने बताया है कि कोर्ट का वारंट होने के बावजूद CID टीम को दिल्ली पुलिस ने तलाशी और छापेमारी करने से रोक दिया गया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक (MLA) इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को हावड़ा के पांचला में पुलिस ने शनिवार शाम को करीब 49 लाख रुपये बरामद होने के बाद गिरफ्तार (Arrest) किया था।

इस मामले की जांच कर रही CID ने मंगलवार को महेंद्र अग्रवाल नाम के व्यवसायी के कोलकाता स्थित ऑफिस पर छापा मारकर तीन लाख रुपये की नकदी, कई बैंक पासबुक और चांदी के 250 सिक्के बरामद किया था।

Share This Article