रांची नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव संजय पोद्दार ने नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जाहिर करते हुए कहा शहरों में आवारा कुत्ते प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

सम्मेलन नगर निगम से मांग करती है एक अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को अबिलम्ब पकड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले महिलाएं पुरुष को निकलना मुश्किल हो गया है । रांची शहर के सभी चौक चौराहा मोहल्लों में आवारा कुत्तों का झुंड देखा जा सकता है।

 आने जाने वाले बच्चों तक इसका शिकार हो रहे हैं। घर के बाहर खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं ।

रात में तो कई जगह पर लोगों को आना जाना दुर्लभ हो गया है। कई लोग तो भागने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर चोटिल हो रहे हैं।

Share This Article