राज्य भर में तंबाकू, गुटखा व पान मसाला पर प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से हो रही बिक्री

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: पलामू समेत राज्य भर में तंबाकू, गुटखा व पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन जिले में गुटखा बिक्री पर रोक का आदेश पूरी तरह बेअसर है।

शहर की दुकानों पर धड़ल्ले से गुटखा की बिक्री जारी है।

सड़क किनारे खुलेआम झालर की तरह गुटखा लटका कर बेचा जा रहा है।

इसके बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। दुकानदारों में न तो फूड विभाग का डर दिख रहा है और न ही पुलिस प्रशासन का खौफ।

बावजूद आज भी हर गली व चौक-चौराहों पर इसकी बिक्री हो रही है।

इधर, प्रतिबंध के बाद तंबाकू युक्त गुटखा की बिक्री तो अब तक नहीं रुकी।

लेकिन दाम बढ़ जरूर गए हैं। इससे गुटखा पाउच के थोक विक्रेताओं की चांदी हो गई है।

खुदरा दुकानदारों और पान ठेलों में पहुंचते तक दाम और बढ़ जाते हैं। इससे गुटखा के शौकीन लोगों को ज्यादा कीमत में खरीदना पड़ रहा है।

हर जगह इसकी बिक्री भी हो रही है। ज्ञात हो कि शहर में गुटखा की बिक्री को लेकर छापेमारी अभियान भी खूब चलाया जा रहा है। इसके वावजूद भी गुटखे की बिक्री खूब हो रही है।

इसकी बिक्री करने वालों के लिए खिलाफ कार्रवाई करने में प्रशासन पूरी तरह विफल है।

हालांकि पिछले कुछ दिनों में जिला प्रशासन ने छतरपुर व अन्य इलाकों में गुटखा के खिलाफ छापामारी की। कुछ दिन पूर्व शहर से भारी मात्र में गुटखा को जब्त किया गया था।

Share This Article