हैदरनगर देवी धाम परिसर में महायज्ञ सह प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हैदरनगर देवी धाम परिसर (Haidernagar Devi Dham Complex) में चल रहे शतचंडी महायज्ञ सह प्रतिष्ठा में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही परिक्रमा करने वालों को तांता लग गया।

इस संबंध में यज्ञ समिति (Sacrificial Committee) के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संरक्षक सह सामजसेवी उपेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह आदि लोगों ने कहा कि 40 दिनों से चल रहे अनुष्ठान का अब अंतिम दिन है।

हैदरनगर देवी धाम परिसर में महायज्ञ सह प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु -Devotees gathered in the Mahayagya cum prestige in Haidarnagar Devi Dham complex

30 जनवरी को भंडारा, संत विदाई के साथ यज्ञ सम्पन्न होगा

30 जनवरी को भंडारा, संत विदाई के साथ यज्ञ सम्पन्न होगा। यज्ञ में बिहार झारखंड (Bihar Jharkhand) सहित उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल के भी भक्त पहुँच गए है।

हैदरनगर देवी धाम परिसर में महायज्ञ सह प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु -Devotees gathered in the Mahayagya cum prestige in Haidarnagar Devi Dham complex

यज्ञ को सम्पन्न कराने में स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह, NCP नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह के अलावा देवी धाम कमिटी के रामश्रेष सिंह सहित बजरंग दल के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं (Workers) का सहयोग है।

Share This Article