मामा को भांजे ने दिया धोखा, अकाउंट से निकाल लिये 61 लाख 47 हजार,मांगने पर..

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: मामा संजय कुमार श्रीवास्तव (Sanjay Kumar Srivastava) को उनके ही भांजे विकास में धोखा (Fraud) देकर 61 लाख 47 हजार रुपए की चपत लगा दी।

उनके बैंक अकाउंट से इतनी बड़ी राशि निकालने जब उन्होंने रकम वापस मानी तो जान से मारने की धमकी तक देने लगा।
मामला धनबाद के धनसर थाना क्षेत्र का है।

रविवार को संजय श्रीवास्तव ने थाने में भांजा विकास कुमार वर्मा और बहन किरण देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

शिकायत में बताया है कि उनकी बहन किरण देवी और उसके बेटे विकास कुमार वर्मा उर्फ विकास कुमार सिन्हा ने भरोसे में लेकर उनका साइन किया चेकबुक अपने पास रख लिया।

साल 2012 से लेकर 2021 तक उनके एकाउंट से धीरे-धीरे कर 61 लाख 47 हज़ार रूपये निकाल लिये। जब उन्हें पता चला तो भांजे से पैसे की मांग की।

मां-बेटे ने जल्द ही पैसे लौटाने का भरोसा दिया। जब पैसा नहीं मिला तो, वकील के जरिए नोटिस भेजा गया। फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्ज कर आरोपी भांजा विकास को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

Share This Article