धनबाद पुलिस ने ध्वस्त किया प्रिंस खान का एकाउंटिंग नेटवर्क, एक महिला सहित 10 गुर्गे गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद (Dhanbad) के व्यवसायियों से धमकी देकर पैसा वसूलने वाले प्रिंस खान (Prince Khan) के 10 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में एक महिला भी शामिल है, जो पैसों के लेन देन में अहम भूमिका निभाती थी।

धनबाद SSP संजीव कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वासेपुर (Wasseypur) के मखदुमी रोड के रहने वाले सद्दाम अंसारी और उसकी पत्नी नरगीश बानो अपने साथियों के साथ मिलकर प्रिंस खान के लिए पैसों की उगाही का काम करता था और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिया करता था।

पुलिस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही

उन्होंने बताया कि अभी तक एक करोड़ की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर प्रिंस खान के पास पहुंचाया जा चुका है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लाख नगद और एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है।

साथ ही विभिन्न बैंकों के 90 खातों की जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है।

TAGGED:
Share This Article