Homeझारखंडप्रिंस खान के दो गुर्गे गिरफ्तार, 60 हजार नकद बरामद

प्रिंस खान के दो गुर्गे गिरफ्तार, 60 हजार नकद बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: जिला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान (Prince Khan) के दो गुर्गे गुड्डू और अरमान आलम (Guddu and Armaan Alam) को गिरफ्तार किया है। आरा मोड़ ब्रिज के नीचे से पकड़े गये दोनों आरोपितों की उम्र महज 19 से 20 साल है।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और 60 हजार नकदी भी बरामद किया है। पकड़े गए गुर्गे रंगदारी मांगना, आर्म्स उपलब्ध कराना, पैसे को ठिकाने लगाने समेत अन्य कार्यों में संलग्न थे। जब्त 60 हजार की राशि भी रंगदारी से वसूली गयी थी।

पुलिस करेंगी स खान के गैंग का सफाया

DSP विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा (Arvind Kumar Binha) ने मंगलवार को बताया कि धनबाद पुलिस प्रिंस खान के गैंग को पूरी तरह से ध्वस्त कर उसे भी गिरफ्तार करेगी।

धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के 50 से अधिक गुर्गों और उसके मददगारों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन प्रिंस खान लोगों को आतंकित भी कर रहा है।

प्रिंस खान के खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस

उल्लेखनीय है कि Interpol ने झारखंड के धनबाद में वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस (Blue Corner Notice) जारी किया है।

बताया गया है कि गैंगस्टर प्रिंस खान मध्य पूर्व में एक नया डॉन बनकर उभरा है, जो खतरनाक आपराधिक प्रवृत्ति का है।

व्यवसायियों को लगातार धमकाने के कारण क्षेत्र में पुलिस के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरा है। व्यापारियों, अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के अलावा कई हत्याओं में उनकी कथित संलिप्तता है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...