झारखंड : युवती छिपकर लगा रही थी पति के नाम का सिंदूर, जब घरवालों ने देखा तो खुला राज, हंगामा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: दाे साल से प्यार चल रहा था। परिवार के लाेग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। युवती भाग कर चंद्रपुरा के एक मंदिर में शादी रचा ली। वापस आकर अपने घर में रहने लगी।

छुप कर वह पति के नाम पर सिंदुर लगाती रही। एक दिन घर में मांग में सिंदूर दिखने के बाद हंगामा हाे गया।

परिवार के लाेग काफी समझाया लेकिन प्रेमिका प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

वहीं प्रेमी पवन महुदा का रहने वाला है

शुक्रवार काे वह प्रेमी के साथ महिला थाना पहुंच सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दाेनाें के परिजनाें काे फाेन कर थाना बुलाया है।

मामला ताेपचांची का है। युवती ताेपचांची की रहने वाली है। मामला 5 मई का बताया जा रहा है।

वहीं प्रेमी पवन महुदा का रहने वाला है। पवन का रिश्तेदारी ताेपचांची में है। आने-जाने के दाैरान दाेनाें में प्यार हाे गया। दाे साल बाद भाग कर शादी रचा ली।

Share This Article