देवघर से प्रेमी जोड़ा भाग कर पहुंचा धनबाद, फिर मंदिर में रचाई शादी, थाने पहुंच लगाई सुरक्षा की गुहार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: देवघर के एक ही गांव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा भाग कर धनबाद पहुंचा। दोनों ने मंगलवार को खड़ेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली।

परिजनों की धमकी मिलने पर दोनों ने महिला थाने में सरेंडर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रेमी युगल का कहना है कि 2 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इस कारण भाग कर शादी रचाई।

प्रेमी रवींद्र महतो के बारे में बताया जा रहा है कि वह देवघर में स्कूल संचालित करता था। वहीं युवती इंटर की छात्रा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया है।

हालांकि पुलिस प्रेमी जोड़े के द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजात का सत्यापन कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई करगी।

Share This Article