धनबाद में ट्रैफिक पुलिस के जमादार पर आदमी रखकर ऑटो चालकों से वसूली करने का आरोप, चालक को पीटा, DSP ने किया थाना क्लोज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: स्टेशन रोड में गुरुवार को चेकपोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) के जमादार अशोक मंडल ने ऑटो चालक (Auto driver) की पिटाई कर दी। ऑटो चालक की पिटाई से हंगामा हो गया।

लोग ट्रैफिक जमादार पर आए दिन इस तरह की हरकत करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग करने लगे।

आजाद नगर के रहने वाले ऑटो चालक शाहनवाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमादार अशोक मंडल (Ashok Mandal) ने वसूली के लिए एक प्राइवेट आदमी को रखा है।

वह आदमी वाहन पकड़कर अशोक मंडल को सौंप देता है। गुरुवार को स्टेशन रोड में अशोक मंडल का आदमी ने वसूली के लिए गाड़ी जब्त कर दी। ट्रैफिक DSP ने तत्काल अशोक मंडल को पोस्ट से हटाकर थाना क्लोज कर दिया।

Share This Article