क्या विधायक सीपी सिंह से की झारखंड के DGP ने आयरन हैंड की शुरुआत ? पढ़ें सीपी सिंह ने डीजीपी को क्यों भेजा थैंक्स फॉर रिवेंज का SMS

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सरकार ने भाजपा विधायक सीपी सिंह का हाउस गार्ड वापस ले लिया है। सरकार के आदेश पर रांची पुलिस ने सीपी सिंह के आवास पर तैनात हाउस गार्ड की टीम को बुधवार देर रात वापस बुला लिया।

इस टीम में चार जवान व एक हवलदार थे।

डीजीपी को थैंक्स फॉर रिवेंज का एसएमएस भेज दिया

पूर्व मंत्री ने इसे बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व भाजपा के मुख्य सचेतक रहे हैं।

उनके साथ ऐसी कार्रवाई अशोभनीय है।

उन्होंने डीजीपी को थैंक्स फॉर रिवेंज का एसएमएस भेज दिया है।

वे अपना बॉडीगार्ड भी लौटा देंगे। इस घटना के बाद सीपी सिंह आक्रोशित थे।

उन्होंने कहा कि डीजीपी के आयरन हैंड की शुरुआत उन्हीं से हुई है।

यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही

यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। इस घटना से राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना दिख रही है।

बता दें कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म के मामले, विधि-व्यवस्था व अन्य मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन के साथ-साथ भाजपा के पूर्व मंत्री विभागवार प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की नाकामियां ¨बदुवार गिना रहे हैं।

सत्ता पक्ष और विपक्ष की तल्खी चरम पर है।

ऐसे में वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह की सुरक्षा वापस लिए जाने से सरकार से तल्खी और बढ़ेगी।

सीपी सिंह पांच बार के विधायक व पूर्व मंत्री रहने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

17 साल से हाउस गार्ड थे तैनात

इस मामले में रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। सीपी सिंह के यहां पिछले 17 साल से हाउस गार्ड तैनात थे।

उस वक्त डोमिसाइल आंदोलन को देखते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

बुधवार देर रात अचानक उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई।

पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उनके आवास के पास एक वज्र वाहन आकर रुका।

जवानों को वज्र वाहन मं बैठाकर अपने साथ लेकर चले गए।

Share This Article