Latest Newsझारखंडरांची RINPAS की निदेशक Dr. जयति शिमलई की बढ़ सकती है मुश्किलें,...

रांची RINPAS की निदेशक Dr. जयति शिमलई की बढ़ सकती है मुश्किलें, मरीज की मौत का मामला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मरीज की मौत मामले (Patient Death Cases) में पुलिस की ओर से न्यायालय में फाइनल फाॅर्म दाखिल करने व इसमें RNPAS की डायरेक्टर जयति शिमलई (Director Jayati Shimlai) को क्लीन चिट दिए जाने के मामले में जयति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

इस क्लीन चिट के खिलाफ न्यायालय का सोनू मुंडा ने दरवाजा खटखटाया है। सोनू ने इस क्लीन चिट के खिलाफ कोर्ट (Court) में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

कोर्ट ने सोनू मुंडा को यह निर्देश दिया है कि केस (Case) से जुड़े सभी साक्ष्य अदालत के समक्ष जमा करे।

ये है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि रिनपास में इलाजरत महिला मरीज की मौत पर पुलिस ने अनुसंधान पूरा कर कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट जमा कर दी है।

इसके बाद अदालत ने इस केस के कम्प्लेनेंट (Complainant) को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का निर्देश दिया था, जो रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी गई है उसमें पुलिस ने रिनपास की डायरेक्टर जयति शिमलइ को क्लीनचिट दे दी है।

कांके थाना के एस आई संतोष कुमार इस केस के जांच अधिकारी है। पुलिस ने अब तक इस केस से जुड़े कुल सात गवाहों का बयान लिया है।

जिसमें केस करने वाले सोनू मुंडा, तत्कालीन निदेशक सुभाष सोरेन, रिनपास की मेट्रोन रेनू डे, वार्ड प्रभारी निर्मला टोप्पो, नर्स अर्चना कुमारी और चिकित्सा पदाधिकारी लावण्या एक्का के द्वारा दी गई गवाही के आधार पर जयति शिमलई को क्लीनचिट (Clean Chit) दी गई है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...