पटना में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राजधानी पटना में पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक डेंटिस्ट ने बुधवार देर रात आत्महत्या (Dentist Suicide) कर ली है। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। Suicide करने वाले डेंटिस्ट का नाम अफजाल अली है। पटना कॉलेज के सामने ये अपनी क्लीनिक चला रहे थे।

डेंटिस्ट का घर सब्जीबाग के दर्जी टाेला इलाके में है। तीन फ्लोर वाले घर में एक स्टाेर रूम है और इसी में फांसी का फंदा बनाकर 32 साल के डॉक्टर अफजाल अली (Dr Afzal Ali) झूल गए।

परिवार के सदस्य ने ही पीरबहोर थाना को कॉल कर जानकारी दी। तब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए PACH भेज दिया।

तीन भाइयों में सबसे छाेटे थे डॉ. अफजाल

थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि इस मामले में UD Case दर्ज किया गया है। थानेदार के अनुसार इस सुसाइड के पीछे की वजह पत्नी से हुआ विवाद है।

पुलिस के अनुसार उनकी एक शादी पहले हुई थी। पर वह उन्हें छोड़कर चली गई। एक-डेढ़ महीने पहले ही डाॅ. अफजाल (Dr. Afzal) ने दूसरी शादी की थी। जाे लव मैरेज हुई थी। शादी के बाद दाेनाें के बीच विवाद गहराने लगा।

इसी कारण दूसरी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। इस कारण वो मानसिक तनाव में रह रहे थे। घर में परिवार के लाेगाें के मौजूद होने के बावजूद वो रात में स्टाेर रूम गए। इसके बाद फांसी लगा Suicide कर लिया।डॉ. अफजाल (Dr. Afzal) तीन भाइयों में सबसे छाेटे थे।

Share This Article