डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ झारखंड को लूटा: हेमंत सोरेन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर स्थित शिवाजी मैदान (Shivaji Maidan) में शुक्रवार को खतियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Tour) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, (Chief Minister Hemant Soren) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथलेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर JMM के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को माला पहनाकर कार्यक्रम में स्वागत किया।

Khatiani Johar Tour

भाजपा के कार्यकाल में कई योजनाओं को बंद कर दिया गया: हेमन्त सोरेन

कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने JMM की सदस्यता भी ग्रहण की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विपक्ष की पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार भाजपा की सरकार ने 20 वर्षों में सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। इनके कार्यकाल में सिर्फ जनता के साथ छलावा किया गया है।

Khatiani Johar Tour

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कई योजनाओं को बंद कर दिया गया लेकिन जब हेमन्त की सरकार (Hemant’s government) आई तो बंद पड़े सभी योजनाओं को शुरू किया गया है।

Khatiani Johar Tour

आज बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम की तहत सभी प्रखंडों में जनता की समस्याओं को सुनकर उनका On The Spot निष्पादन किया जा रहा है।

Share This Article