JPSC की अध्यक्ष बनीं Dr. मेरी नीलिमा केरकेट्टा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी (IAS) डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा (Dr. Mary Neelima Kerketta) को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में गुरुवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। डॉ. केरकेट्टा JPSC की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।

कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार डॉ. केरकेट्टा की जन्म तिथि 22 अगस्त 1962 है, ऐसी स्थिति में वह अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 62 वर्ष की आयु तक JPSC अध्यक्ष के रूप में पद बनी रह सकती है।

केरकेट्टा पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं

1994 बैच की IAS अधिकारी रहीं डॉ केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर (Maharashtra Cadre) में अपनी सेवा दे चुकी हैं।

वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग (Public Health Department) में प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में CO सहित अन्य महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुकी हैं।

केरकेट्टा पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके पिता डॉ. आर केरकेट्टा बिरसा कृषि विद्यालय (Birsa Agricultural School) के कुलपति भी रह चुके हैं और वे जाने-माने कृषि वैज्ञानिक थे।

इससे पहले JPSC के अध्यक्ष पद पूर्व IPS अमिताभ चौधरी छह जुलाई को सेवानिवृत्त हो गये थे। उनके रिटायर होने के बाद JPSC अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था।

Share This Article