Latest NewsUncategorizedद्रौपदी मुर्मू को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

द्रौपदी मुर्मू को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

केंद्र सरकार ने हर समय उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान रहेंगे।

उनकी उम्मीदवारी की घोषणा मंगलवार रात भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

18 जुलाई को मतदान होना अब तय

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। नामांकन पत्र (nomination letter) भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...