भारत

IndiGo फ्लाइट में नशे में धुत महिला ने यात्रियों से किया दुर्व्यवहार

कोलकाता: Indigo की नई दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट (New Delhi-Kolkata Flight) में मादक पेय (Alcoholic Beverages) का सेवन करने और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार (Abuse) करने के आरोप में एक महिला यात्री को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Netaji Subhas Chandra Bose International Airport) पर CISF ने हिरासत में लिया।

इसके बाद गुरुवार सुबह CISF के जवानों ने महिला यात्री को कोलकाता पुलिस को सौंप दिया।

IndiGo फ्लाइट में नशे में धुत महिला ने यात्रियों से किया दुर्व्यवहार- Drunk woman misbehaves with passengers on IndiGo flight

महिला को केबिन क्रू ने नशे की हालत में पाया

गिरफ्तार महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है। परमजीत Indigo की नई दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट से कोलकाता (Kolkata) जा रही थी।

महिला को केबिन क्रू और साथी यात्रियों ने नशे की हालत में पाया। इसके तुरंत बाद, नशे में धुत महिला ने अपने सहयात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

IndiGo फ्लाइट में नशे में धुत महिला ने यात्रियों से किया दुर्व्यवहार- Drunk woman misbehaves with passengers on IndiGo flight

एयरलाइन के अधिकारियों ने CISF अधिकारियों से संपर्क किया

एयरलाइन के अधिकारियों ने तुरंत कोलकाता हवाई अड्डे पर तैनात CISF अधिकारियों से संपर्क किया। रात 1.10 बजे फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी यात्री को CISF कर्मियों के हवाले कर दिया।

CISF ने उसे गुरुवार सुबह तक हवाई अड्डे के परिसर में हिरासत में रखा और गुरुवार को सुबह 7 बजे के करीब उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया गया।

CISF कर्मियों को सूर्योदय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि भारतीय कानून के अनुसार, सूर्यास्त के बाद पुलिस किसी महिला को हिरासत में नहीं ले सकती।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker