Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट में रूपा तिर्की मामले में DSP प्रमोद मिश्रा ने...

झारखंड हाई कोर्ट में रूपा तिर्की मामले में DSP प्रमोद मिश्रा ने दायर की याचिका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में एएसआई रूपा तिर्की (ASI Roopa Tirkey) की मां पद्मावती द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को लेकर डीएसपी प्रमोद मिश्रा के द्वारा उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की गई है।

11 जुलाई को न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अदालत के समक्ष प्रमोद मिश्रा की याचिका सीआरएमपी 1988/2022 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।

जिन्होंने रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्या की CBI जांच का आदेश दिया था। इस मामले में दूसरे आरोपित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा बताए जा रहे हैं।

पद्मावती ने रांची के एसटी एससी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई

रूपा तिर्की की मौत के बाद उनके दोस्त शिव कुमार कनौजिया से उनकी कुछ निजी बातचीत वायरल (private conversation viral) हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि DSPने उसकी छवि खराब करने के लिए ऑडियो क्लिप  को लीक किया है।

सबसे बुरा हाल तब हुआ जब एक निजी शख्स से DSP की टेलीफोन पर हुई बातचीत का एक और ऑडियो वायरल हो गया।

ऑडियो में DSPके द्वारा रूपा तिर्की के चरित्र पर आरोप लगाते हुए और अश्लील टिप्पणी करते हुए सुना गया है।

साहिबगंज जिले  के बरहरवा के DSP के पद पर तैनात प्रमोद मिश्रा के खिलाफ पद्मावती ने रांची के ST SC थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) का भी नाम लिया है।

spot_img

Latest articles

रांची में रविवार को बिजली रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस का असर

There will be Power Disruption in Ranchi on Sunday : राजधानी रांची में बिजली...

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल व्यापारियों पर छापेमारी में 4.50 करोड़ रुपये जब्त

Major Action by Income Tax Department : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची...

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Fluctuates After Budget : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद Stock...

खबरें और भी हैं...

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...