Homeझारखंडभ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है हेमंत सरकार, बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा...

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है हेमंत सरकार, बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने शनिवार को राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला।

दुमका में अपने संकल्प यात्रा के क्रम में जनसभा में उन्होंने कहा कि संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Santhal Pargana Builders Private Limited Company) के नाम पर झामुमो ओछी राजनीति करना बंद करें।

JMM को प्रेसवार्ता आयोजित करने की क्या जरूरत है। प्रेसवार्ता तो विपक्ष के लोग करते हैं। JMM की तो यहां सरकार है,पुलिस प्रशासन है।

अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की भी मांग

वे सीधे कार्रवाई करें। बाबूलाल ने हेमंत सरकार से संथाल परगना बिल्डर्स मामले में FIR करने विधि विरुद्ध काम करने वाले अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की भी मांग की।

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और जब जब भाजपा की सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है और जब झामुमो,कांग्रेस राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार की चर्चा होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं साढ़े तीन वर्षों में उन्होंने राज्य में विकास का कौन सा कार्य किया है। संथाल की धरती को भाजपा की सरकार ने विकास से जोड़ा।

अटल जी ने संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराया,आदिवासी मंत्रालय बनाया,गांव को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ा और आज नरेंद्र मोदी सरकार ने दुमका में मेडिकल कालेज दिया,देवघर में एम्स स्थापित किए,देवघर में हवाई अड्डा बनाया,दुमका, गोड्डा सभी को रेलवे लाइन से जोड़ा।

हेमंत सोरेन परिवार खुद डूबा है भ्रष्टाचार में

उन्होंने कहा कि झारखंड में आज की भी विकास दिख रहा वह भाजपा सरकार की देन है। JMM ने तो अलग राज्य आंदोलन को भी बेचकर नरसिम्हा राव सरकार से पैसा ले लिया, जिसके कारण शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद को राज्य के विकास से नहीं अपने परिवार के विकास की चिंता है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन परिवार (Hemant Soren Family) खुद भ्रष्टाचार में डूबा है और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी दे रहा है। आलम यह है कि परिवार ने भ्रष्टाचार के क्षेत्र का भी बंटवारा कर लिया है। रेलवे साइडिंग भी अपने परिवार में सीता सोरेन,वसंत सोरेन के नाम से बांट लिए हैं।

हेमंत सरकार में अपराधियों,भ्रष्टाचारियों की हिम्मत बढ़ गई

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की। ED पूछ रही तो साफ साफ बता दें,लेकिन ये भयभीत हैं,सुप्रीम कोर्ट जा रहे,महंगे वकील रख कर पैरवी करा रहे। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से कहा है न खायेंगे, न खाने देंगे।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों,भ्रष्टाचारियों (Criminals, Corrupt) की हिम्मत बढ़ गई है। आज अपराधियों पर मुकदमे नहीं होते बल्कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमे दर्ज होते हैं।

उन्होंने जनता से राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए,भय,भूख भ्रष्टाचार मुक्त देश और प्रदेश के लिए भाजपा को समर्थन देने , जीताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा राज्य में गरीब कल्याण,सुशासन और विकास को स्थापित करने के लिए है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...