दुमका में नहाने गई विवाहिता से दुष्कर्म, मामला दर्ज

इस मामले में पीड़ित महिला ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना में रंजीत कुमार यादव के विरुद्ध दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: तालाब में स्नान करने के लिए गयी विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म (Rape) किया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को युवक ने हल्ला करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।

यह घटना दुमका प्रखंड क्षेत्र में 31 जुलाई को हुई। इस मामले में पीड़ित महिला ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना में रंजीत कुमार यादव (Ranjit Kumar Yadav) के विरुद्ध दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारा भेज दिया। महिला का बयान है कि वह सोमवार को तालाब में स्नान करने के लिए गयी थी।

आरोपित युवक फरार हो गया

इसी बीच युवक आ पहुंचा। तालाब के पास महिला को युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह शोर मचाने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। महिला किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला दूसरे दिन अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। महिला का अस्पताल में मेडिकल चेकअप (Medical Checkup) कराया गया।

Share This Article