दुमका नगर थाना पुलिस ने नौ किलो गांजा किया बरामद, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा (Ganja) किया है। गिरफ्तार आरोपित बिहार के बेगूसराय थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी राजेश मंडल एवं लखीसराय थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला निवासी बिनोद कुमार साह हैं।

यह जानकारी सदर SDPO मो नूर मुस्तफा (Mo Noor Mustafa) ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकुड़ से भारी मात्रा में गांजा लेकर बस स्टैंड में उतरे दुधानी की ओर जा रहा है।

गांजा बिहार के बेगूसराय में खपाने की योजना

पुलिस तत्परता से टीम गठित कर टाटा शोरूम के पास जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर टोटो पर सवार दो व्यक्ति काले और नीले बैग के साथ धरे गए।

जांच करने पर काले रंग के बैग में 10 बंडल और नीले रंग के बैग में 8 बंडल, जिसका कुल वजन 9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम 12 से 14 हजार है।

गांजा बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में खपाने की योजना थी। पुलिस मामले में थाना कांड संख्या 171/23 के तहत एनडीपीएस की धारा 20(¡¡)/22 एक्ट के तहत दर्ज करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article