Latest Newsझारखंडझारखंड : ACB ने जमादार को घूस लेते दबोचा, थाना से ही...

झारखंड : ACB ने जमादार को घूस लेते दबोचा, थाना से ही जमानत देने के नाम पर ले रहा था पैसा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) की टीम ने मंगलवार को गोडडा नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनोद यादव (54) को पीड़ित से दस हजार रुपया घूस लेते हुए धर दबोचा।

वह मुफस्सिल थाना के रमला निवासी सुरेंद्र कुमार से उसके पक्ष में केस डायरी लिखने और थाना से ही जमानत देने के नाम पर पैसा ले रहा था। दुमका मुख्यालय में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि रमला निवासी सुरेंद्र कुमार का गोपालडीह गांव में रहने वाले रिश्तेदार के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों के बीच जमीन को लेकर मारपीट हुई।

13 मार्च को पुलिस ने मामला दर्ज किया। अनोद कुमार को केस का अनुसंधान दिया गया।

जमादार ने सुरेंद्र से उसके पक्ष में डायरी लिखने और थाना से ही जमानत दिलाने के नाम पर दस हजार रुपया की मांग की।

आवेदक ने काफी अनुरोध किया, लेकिन जमादार ने पैसा देने का दबाव बनाया। सुरेंद्र किसी भी सूरत में घूस नहीं देना चाहता था। उसने एसीबी को आवेदन देकर सारी बात बताई।

आरोपित कोईलीकुटा गांव का रहने वाला

डीएसपी स्तर के पदाधिकारी ने गोडडा जाकर मामले की जांच की तो पता चला कि जमादार उससे पैसे मांग रहा है।

एक मई को मामला दर्ज करने के बाद एसीबी के डीएसपी के कहने पर मंगलवार को सुरेंद्र ने जमादार से संपर्क किया और कहा कि वह पैसा देने के लिए तैयार है।

उसने सुरेंद्र को नगर थाना के सामने एक स्टूडियो के पास बुलाया। जैसे ही पीड़ित ने उसे रुपया दिया तो पहले से मोर्चा पर डटी एसीबी की टीम ने धर दबोचा।

डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोईलीकुटा गांव का रहने वाला है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...