HomeUncategorizedबंगाल की खाड़ी में उठा 'आसानी' चक्रवाती तूफान हुआ और मजबूत

बंगाल की खाड़ी में उठा ‘आसानी’ चक्रवाती तूफान हुआ और मजबूत

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में बना “आसानी” चक्रवाती तूफान से पश्चिम बंगाल के समुद्री तटीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान लगातार मजबूत हो रहा है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

फिलहाल यह चक्रवात सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे अंडमान निकोबार दीप समूह के पोर्ट ब्लेयर से 620 किलोमीटर उत्तर पश्चिम और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम समुद्र तट से 640 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, ओडिशा के पुरी समुद्र तट से 740 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में स्थित था।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह धीरे-धीरे तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है।पश्चिम बंगाल में इसका सबसे अधिक प्रभाव 10 मई को पड़ेगा।

नौ मई तक समुद्र से मछुआरों को वापस लौटने को कह दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक जीके दास के मुताबिक चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर समेत कोलकाता, हावड़ा और हुगली में बारिश हो रही है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।मंगलवार को 60- 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

सोमवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 12 मई को चक्रवात का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...