HomeझारखंडED ने जेवर व्यवसायी संजय दीवान सहित दो लोगों से की पूछताछ,...

ED ने जेवर व्यवसायी संजय दीवान सहित दो लोगों से की पूछताछ, गुरुवार को भी होगी पूछताछ

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: साहिबगंज के बरहरवा टेंडर मैनेज करने से जुड़े मनी लाउंड्रिंग (Money laundering) मामले की ED लगातार जांच कर रही है।

इस मामले को लेकर ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की थी।

इस मामले में ED ने कई लोगों को समन भेजा था। जानकारी के मुताबिक जेवर व्यवसायी संजय दीवान और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रिंस (Jewelery businessman Sanjay Dewan and his chartered accountant Prince) बुधवार रांची एयरपोर्ट स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे।

सभी से ED ने देर शाम तक पूछताछ की है। ED की टीम इनसे गुरुवार को भी पूछताछ करेगी।

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था। उन पर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इसके तहत उन्हें आरोपित बनाया गया है। इस मामले में ED ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया था। शंभु ने ED को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया था।

 साहिबगंज पुलिस ने आरोपितों को दे दी थी क्लीन चिट

साहिबगंज जिले के बरहरवा में जून 2020 के टेंडर विवाद (Tender Dispute) में एक केस दर्ज किया गया था। इसे ED ने टेकओवर कर लिया है। बरहरवा का यह केस शंभु नंदन कुमार उर्फ शंभु भगत ने दर्ज कराया था।

उन्होंने टेंडर विवाद के मामले में बरहरवा थाने में मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा (Minister Alamgir Alam and Pankaj Mishra) के इशारे पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

लेकिन दोनों ही आरोपितों को साहिबगंज पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को ED मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...