चुनाव आयोग आज करेगा राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission) गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों के एलान के लिए अपराह्न् तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रण भेजा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

मतगणना 20 जुलाई को हुई थी

भारत के राष्ट्रपति (President) का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों के द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के निर्वाचित सदस्य और सभी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। मनोनीत सदस्य मतदान करने के पात्र नहीं हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) 17 जुलाई 2017 को हुए थे और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी।

Share This Article