कैंसर को मात देकर सेट पर लौटे महेश मांजरेकर, होस्ट करेंगे ‘Big Boss Marathi-3

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के ख्यात अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर कैंसर से पीड़ित हो गए थे।

हाल ही में उनकी सर्जरी की गई है। सफल आपरेशन के बाद महेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अब वह घर पर रह कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। अब उनकी सेहत में सुधार है, इस वजह से उन्होंने काम शुरू कर दिया है।

महेश मांजरेकर जल्दी दी ‘बिग बॉस मराठी 3’ को होस्ट करते नजर आएंगे। शो के प्रोमो वीडियो में महेश मांजरेकर दिखाई दे रहे हैं।

महेश ने इस शो के पहले दो सीजन को भी होस्ट किया था और अब उन्हें दर्शक एक बार फिर शो होस्ट करते देखेंगे।

प्रोमो से जाहिर है कि इस बार महेश मांजरेकर बिल्कुल एक अलग अंदाज में लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

प्रोमो में वह बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। उनके बेहतरीन लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस बार महेश मांजरेकर एक नई थीम के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

‘बिग बॉस मराठी-3 शो 19 सितंबर से कलर्स मराठी चैनल पर दिखाया जाएगा। दर्शक 100 दिनों तक इस शो का आनंद उठा पाएंगे।

खबरों के अनुसार ‘बिग बॉस मराठी-3’ से संग्राम समेल, दीप्ति देवी बतौर कंटेस्टेंट जुड़ने जा रहे हैं।

शो से सुयश तिलक, नेहा खान, रसिका सुनील जैसे सितारे भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले सकते हैं, हालांकि, अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि शो में कौन-कौन हिस्सा ले रहा है।

Share This Article