HomeUncategorizedमैने जब से राहुल गांधी को अमेठी में हराया, तब से वह...

मैने जब से राहुल गांधी को अमेठी में हराया, तब से वह भाग ही रहे हैं: स्मृति ईरानी

Published on

spot_img

शिमला: महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra (भारत जोड़ो यात्रा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब से उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी में हराया है तब से वह भाग ही रहे हैं और देश भर में घूम रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनावों में ईरानी ने राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में उन्हें हराया था, हालांकि वह केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत गए थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) के लिए रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा, वह जहां भी गए, वहां क्या हुआ? कांग्रेस वहां भी चुनाव हारती रही। उन्होंने यात्रा में शामिल हुए कुछ लोगों पर भी सवाल उठाए।

कश्मीर को भारत से अलग करने का प्रस्ताव रखने वालों के साथ यात्रा निकाली : ईरानी

ईरानी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यात्रा निकाली, केरल में उन्होंने किसके साथ यह यात्रा निकाली? उन लोगों के साथ जिन्होंने गायों का वध किया और फिर Photo Internet पर Upload कर दी और कांग्रेस के युवराज यात्रा निकालते हुए पीठ थपथपा रहे हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने कश्मीर को भारत से अलग करने का प्रस्ताव रखने वालों के साथ यात्रा निकाली। ईरानी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) से पूछा, जब आपका नेता उन लोगों का समर्थन करता है जो एक खंडित भारत देखना चाहते हैं, तो क्या आपका खून नहीं खौलता?

spot_img

Latest articles

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

बोकारो के फारूक अंसारी ने नावाडीह पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो के नावाडीह निवासी फारूक अंसारी, पिता योगल मिया, ने नावाडीह थाना...

जमशेदपुर में स्मार्टी नाइटराइडर बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा और आसपास के इलाकों में लंबे समय से उत्पात...

खबरें और भी हैं...