Latest Newsझारखंडझारखंड : शादी के बाद पूर्व प्रेमी ने तंग किया तो प्रेमिका...

झारखंड : शादी के बाद पूर्व प्रेमी ने तंग किया तो प्रेमिका ने ऐसी दी सजा कि दहल जाएगा दिल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : एक लड़का और एक लड़की शादी के पहले से एक दूसरे से प्रेम करते थे। लड़की की शादी छत्तीसगढ़ में हो जाने के बाद भी लड़का उससे मिलता था और दोनों में प्रेम संबंध (Love Affair) जारी था। इस बीच इसकी जानकारी प्रेमिका के भाइयों को हुई।

जंगल में गाड़ दिया लाश

प्रेमिका ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी को पहले मौत के घाट उतारा और (Ex-Boyfriend Murder) उसके बाद जंगल में जमीन में गाड़ दिया। मृतक का नाम 19 साल का नयन कुमार सिंह (Nayan Kumar Singh) है।

मामला पलामू के पाटन थाना क्षेत्र स्थित बरसैयता गांव का है। मृतक पलामू के छतरपुर का रहने वाला था। उधर, लड़के के अभिभावकों ने उसके गुम होने का मामला पुलिस में दर्ज कराया।

इस क्रम में अनुसंधान करते-करते पुलिस प्रेमिका तक पहुंच गई और सारा मामला खुल गया। पुलिस ने प्रेमिका और उसके भाइयों (Girlfriend and Her Brothers) को गिरफ्तार कर लिया है। शव को जमीन से निकालने के लिए मेजिस्ट्रेट की मौजदूगी में विधिसम्मत करवाई कर रही है।

इस प्रकार हुआ मामले का खुलासा

बताया जाता है कि 22 जून को नयन के घरवालों ने छतरपुर थाना में उसके गुम होने का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज कर नयन के लापता होने का अनुसंधान करने लगी।

इसी क्रम में पुलिस को उसके अवैध प्रेम संबंध के बारे में पता चला। पता चला कि प्रेमिका कुछ दिन पहले गांव आई थी और अब अपनी ससुराल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) चली गई है।

छत्तीसगढ़ से प्रेमिका ही गिरफ्तार

पुलिस टीम शक के आधार पर छत्तीसगढ़ से प्रेमिका को पकड़ कर लाई और पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया।

स्वीकार किया कि अपने पूर्व प्रेमी नयन के ब्लैकमेल करने की आदत से परेशान होकर उसने अपने भाइयों के साथ उसकी हत्या (Murder) कर शव को जंगल में दफना दिया था।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...