Homeटेक्नोलॉजीFacebook ने चीन के 900 और 'साइबररूट' के 40 अकाउंट को किया...

Facebook ने चीन के 900 और ‘साइबररूट’ के 40 अकाउंट को किया बंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सोशल मीडिया क्षेत्र की कंपनी Meta (Facebook) ने भारतीय कंपनी साइबररूट रिस्क एडवाइजरी (Cyberroot Risk Advisory) के 40 से अधिक खातों को बंद कर दिया है।

यह कंपनी कथित रूप से ‘हैकिंग-फॉर-हायर’ (‘Hacking-For-Hire’) सेवाओं में शामिल है। मेटा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इसके अलावा Meta ने चीन की एक अज्ञात इकाई के इंस्टाग्राम और फेसबुक (Instagram and Facebook) पर संचालित करीब 900 फर्जी खातों के नेटवर्क को भी हटा दिया है।

मेटा की ‘नियुक्ति उद्योग के लिए निगरानी’ संबंधित जोखिम पर 15 दिसंबर को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इन खातों के जरिये म्यामांर, भारत, ताइवान, अमेरिका और चीन में सैन्यकर्मियों, लोकतंत्र समर्थकों, सरकारी कर्मचारियों, राजनीतिज्ञों और पत्रकारों सहित अन्य लोगों का ब्योरा (Data) जुटाया जा रहा था।

मेटा ने कहा है- हमने अपने Apps पर सीधे मालवेयर साझा करने के बजाय यह कदम उठाया है। ‘साइबररूट’ समूह की गतिविधियां मुख्य रूप से सोशल इंजीनियरिंग और फिशिंग पर केंद्रित थीं।

इसके जरिये यह लोगों को बरगलाने का काम कर रहा था। इससे कई बार लोग इंटरनेट में विभिन्न ऑनलाइन खातों (Online Accounts) पर अपनी जानकारी साझा कर देते हैं।’’

साइबररूट ने दुनियाभर में विभिन्न उद्योगों को लक्ष्य बनाया

मेटा के मुताबिक, ‘साइबररूट’ ने दुनियाभर में लक्षित लोगों का भरोसा जीतने के लिए इन फर्जी खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों में पत्रकारों, कारोबार क्षेत्र के कार्यकारियों और मीडिया दिग्गजों के नाम का इस्तेमाल किया गया।

साइबररूट (Cyberroot) ने ऐसे खाते भी सृजित किए जो उनके लक्ष्य में शामिल लोगों के दोस्तों और परिवार के सदस्यों से बहुत मिलते-जुलते थे और उसमें सिर्फ थोड़ा ही बदलाव था।

साइबररूट ने दुनियाभर में विभिन्न उद्योगों को लक्ष्य बनाया। इनमें ऑस्ट्रेलिया में कॉस्मेटिक सर्जरी और विधि फर्म, रूस की रियल एस्टेट और निवेश कंपनियां, अमेरिका की निजी इक्विटी और दवा कंपनियां, अंगोला में पर्यावरण और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता, ब्रिटेन की जुए से जुड़ी इकाइयां तथा न्यूजीलैंड की खनन कंपनियां (Mining Companies) शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...