HomeUncategorizedनासिक में 5 लाख के जाली नोट जब्त, इडली बेचने वाला गिरफ्तार

नासिक में 5 लाख के जाली नोट जब्त, इडली बेचने वाला गिरफ्तार

Published on

spot_img

मुंबई: नासिक (Nashik) शहर के मुंबई नाका इलाके (Mumbai Naka Localities) में होटल चंचल के पीछे भरत नगर इलाके में पुलिस ने करीब 5 लाख 8 हजार रुपये के जाली नोट (Fake Notes) जब्त किये हैं।

इस मामले में पुलिस ने एक इडली विक्रेता मलयारासन मदसमय को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जब्त किए गए नोटों में दो हजार रुपये के 244 और पांच सौ रुपये के 40 जाली नोट (Fake Note) हैं।

मुंबई नाका पुलिस स्टेशन की टीम को होटल चंचल के पीछे इडली की दुकान चलाने वाले के पास जाली नोट (Fake Note) होने की जानकारी मिली थी।

इस पर पुलिस ने इडली व्यापारी (Idli Merchant) के यहां छापा (Raid) मारकर 5 लाख 8 हजार रुपये के जाली नोट (Fake Notes) और 3300 रुपये भारतीय मुद्रा (Indian Currency) बरामद की है।

मामले की गहन छानबीन की जा रही है

उसके पास से 500 रुपये के 40 और 2000 रुपये के 244 जाली नोट (Fake Note) मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि पकड़ा गया मलयारासन मदसमय इन नोटों को बेचने के लिए ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार मलयारासन मदसमय तमिलनाडु राज्य के कायथर पन्निकर कुलूम तुदुकुडी का मूल निवासी है। पुलिस को संदेह है कि शहर में जाली नोटों (Fake Notes) का कारोबार करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। इसलिए मामले की गहन छानबीन (Investigated) की जा रही है।

spot_img

Latest articles

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...

झारखंड में 543 स्कूलों का सर्टिफिकेशन, 49 को Gold; CM टॉप 3 को हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के स्कूलों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम...

खबरें और भी हैं...