झारखंड

लोहरदगा में Family court ने पांच मामलों का किया निष्पादन

लोहरदगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (District Legal Services Authority) की ओर से आयोजित कुटुंब न्यायालय (Family court) मध्यस्थता (Mediation) अभियान पांच दिसंबर से नौ तक चलाया गया।

इसमें कुल पांच वादों का निष्पादन किया गया। सभी वाद फैमिली कोर्ट (Family court) से संबंधित थे।

विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयत्न

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (District Legal Services Authority) के सचिव ने बताया कि विशेष अभियान में प्रशिक्षित मध्यस्थ के माध्यम से पक्षकारों के विवादों (Controversies) को आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयत्न किया जाता है।

मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझाने को लेकर 2023 में विभिन्न विषयों पर विशेष मध्यस्थता शिविरों का आयोजन होना है, जिसमें मार्च 2023 में मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित विवाद का निराकरण।

जून, 2023 में उपभोक्ता मामलों को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान। जुलाई, 2023 में फैमिली कोर्ट (Family court)के वादों का मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण एवं नवंबर, 2023 में रेवेन्यू (Revenue) मामलों को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जाएगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker