झारखंड

रांची में धूम मचाने आ रहे मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा, शानदार परफॉर्मेंस देखने के लिए यहां पहुंचें

रांची: बॉलीवुड (Bollywood) को कई शानदार गाने देने वाले लोकप्रिय सिंगर मिलिंद गाबा (Singer Millind Gaba) हमेशा ही अपनी गायकी से प्रशंसकों (Fans) का दिल जीतते आये हैं।

लोग मिलिंद गाबा के गानों को काफी पसंद करते हैं। अब सिंगर अगले महीने झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में धूम (Splash) मचाने आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनका कार्यक्रम रांची में बेहद ही खास होनेवाला है।

उनके साथ एलिरा मियामी (Elira Miami) भी रांची में होंगी। वो भी मिलिंद गाबा के साथ शो में चार चांद लगाने वाली हैं। बता दें कि सिंगर मिलिंद गाबा पहली बार राजधानी रांची आ रहे हैं।

Millind Gaba

17 दिसंबर को रांची में होंगे मिलिंद गाबा

मिलिंद गाबा और एलिरा आगामी 17 दिसंबर को रांची के द कार्निवाल (The Carnival) में लाइव परफॉरमेंस (Live Performance) देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। वेन्यू में आपको इंट्री के लिए इस शो के पास के साथ अपना कोई एक ID भी रखनी होगी। इस शो का आयोजन द वोल्फ द्वारा किया जा रहा है।

वहीं Amity University, Wise Victory India की तरह कई कंपनियां इसे स्पॉन्सर कर रही है।

Millind Gaba

कपल एंट्री के लिए लेनी होगी अलग टिकट

वहीं इसके टिकट के कीमत की बात करें तो पास के लिए आपको 999 रुपये चुकाने होंगे। Couple Entry के लिए 1799 टिकट का रेट रखा गया है।

Gold Lounge 4 लोगों के टेबल के लिए 8000 रुपये की टिकट है जबकि 6 लोगों के टेबल के लिए 11000 की टिकट है। वहीं डायमंड लॉन्ज के लिए प्रत्येक व्यक्ति 6000 रुपये की टिकट है।

इसमें कॉकटेल, मॉकटेल और पानी की व्यवस्था होगी। रात के 11 बजे तक Unlimited Veg और Non Veg Food की भी व्यवस्था होगी।

Millind Gaba

मिलिंद गाबा के ये गाने हैं काफी लोकप्रिय

बता दें कि, मिलिंद गाबा एक जानेमाने भारतीय सिंगर (Indian Singer) और अभिनेता (Actor) हैं जो पंजाबी और बॉलीवुड से जुड़े हैं। उन्हें खासतौर पर उनके सॉन्ग “नजर लग जाएगी”, “शी डोंट नो” और “यार मोड दो” के लिए जाना जाता है।

उन्होंने “यार मोड़ दो” गाने में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ काम किया है। उनके गीत “शी डोंट नो” का संगीत वीडियो 8 जनवरी 2019 को T-Series द्वारा Youtube पर रिलीज किया गया था।

जनवरी 2021 तक वीडियो को 500 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका था। और भी इसी तरह के कई हिट गानों के कारण मिलिंद गाबा को लोग काफी पसंद करते हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker