Latest Newsझारखंडचतरा में 10 क्रशर और तीन पत्थर माइंस संचालकों पर FIR

चतरा में 10 क्रशर और तीन पत्थर माइंस संचालकों पर FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चतरा: चतरा जिला प्रशासन ने CTO (Consent To Operate) के मानकों का पालन नहीं करने वाले 10 क्रशर और तीन माइंस संचालकों के विरुद्ध FIR दर्ज कराया है।

DC के आदेश पर अंचलाधिकारी भागीरथ महतो (Bhagirath Mahato) ने सदर थाना क्षेत्र के धमनियां में संचालित क्रशर और पत्थर माइंस की जांच की थी।

जांच के क्रम में 10 क्रशर और तीन माइंस का संचालन CTO के मानकों के विरुद्ध पाया गया। जांच के बाद रिपोर्ट DC को सौंप दिया गया।

इसके बाद DC के आदेश पर अंचलाधिकारी भागीरथ महतो ने उपरोक्त सभी क्रशर और माइंस संचालकों के विरुद्ध सदर थाना में FIR दर्ज कराया।

इन क्रशर और माइंस संचालकों (Crushers And Mines Operators) के विरुद्ध FIR दर्ज कराया गया हैं।

इसमें भाजपा नेता सह कान्हाचट्टी प्रखंड से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी और भाजपा के कद्दावर नेता कालीचरण सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा राजद नेता अमित कुमार सहाय के विरुद्ध भी FIR दर्ज कराया गया है।

इन पर दर्ज हुआ है FIR

सदर थाना क्षेत्र के धमनियां में संचालित क्रशर बजरंग स्टोन वर्कस के संचालक विकास कुमार सिंह, मिश्रौल स्टोन वर्कर्स के संचालक केशरी कांत, श्रीकांत कुमार सिंह, जय माता दी स्टोन वर्कर्स के संचालक संजय कुमार सिंह, गौतम स्टोन वर्क्स के संचालक भीम कुमार सिंह, जय शक्ति कंस्ट्रक्शन स्टोन वर्कर्स के संचालक ब्रजकिशोर तिवारी, राधा कृष्ण स्टोन वर्क्स के संचालक प्रवीण कुमार सिंह, मेसर्स रूद्रप्रताप सिंह स्टोन वर्कर्स के संचालक रूद्रप्रताप सिंह, हरिओम स्टोन वर्कर्स के संचालक सरदार सिंह वगैरह तथा पत्थर माइंस मां सुरूची स्टोन माइंस वर्कर्स के संचालक कालीचरण सिंह, जय शिव कंस्ट्रक्शन माइंस के संचालक ब्रजकिशोर तिवारी तथा एपीएन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड स्टोन माइंस (Developers Private Limited Stone Mines) संचालक अमित कुमार सहाय , रामजी मिश्रा, सत्यम स्टोन वर्कर्स के विरुद्ध FIR दर्ज कराया गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...