रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी आग, ड्राइवर और खलासी की मौत

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में भीषण आग (Ranchi Fire In Bus) लगने से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई।

दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। घटना दिवाली की देर रात की है।

बताया जाता है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र क्षेत्र के कांटा टोली स्थित Khadgarha Bus Stand (खादगढ़ा बस स्टैंड) में खड़ी मूनलाइट नाम के बस में दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और खलासी इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर सो गये थे।

तभी दीये से बस में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ड्राइवर और खलासी (Driver Helper) दोनो जिंदा जल गये।

आग बुझाने के बाद बस में दो लोगों के शव मिला

बस में आग लगा देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो असफल रहे।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन (Fire Brigade Vehicle) मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

आग बुझाने के बाद बस में दो लोगों के शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Share This Article