गिरिडीह में बस मालिक राजू खान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने बाबा सम्राट(Baba Samrat) के बस मालिक राजू खान पर फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में राजू खान बाल-बाल बच गए।

बताया गया है कि राजू खान चार पहिया वाहन से बस स्टैंड से घर लौट रहे थे। इस बीच कांग्रेस ऑफिस के समीप पीछे से बाइक पर आ रहे अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की।

गनीमत रही एक गोली हवा में चली और दूसरी गोली वाहन में लगी। घटना की सूचना मिलते ही Giridih नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Share This Article