लातेहार में नक्सलियों के छुपाए पांच IED बम बरामद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के छिपादोहर थाना (Chipadohar Police Station) क्षेत्र के चातम जंगल में छापेमारी (Raid) कर पुलिस ने नक्सलियों (Maoists) के छुपाए गए पांच IED बम, एक बंदूक, डेटोनेटर तथा अन्य सामान बरामद किया है।

बम निरोधक दस्ते ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया है।

IED बम के साथ अन्य सामान भी बरामद

SP अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने छिपादोहर के चातम जंगल में IED बम और हथियार (Weapon) छुपा कर रखा है।

इसी सूचना पर जिला पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर एक गड्ढे में छुपा कर रखे गए दो सिलेंडर बम (Cylinder Bomb), दो टिफिन बम, एक केन बम ,पांच डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में बिजली के तार और अन्य सामान बरामद किया।

SP ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ उन तमाम संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जहां पूर्व में नक्सलियों का अड्डा होता था। SP ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ के इलाकों के अलावा अन्य सभी संभावित स्थानों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

चातम जंगल में की गई छापेमारी अभियान का नेतृत्व CRPF के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद, सहायक कमांडेंट (Commandant) बेंजामिन सुंडी समेत जिला पुलिस के अधिकारी कर रहे थे।

Share This Article