Latest Newsझारखंडचाईबासा में IED विस्फोट में पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया...

चाईबासा में IED विस्फोट में पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट (IED Blast) में घायल कोबरा के चार जवानों को हेलीकाप्टर से रांची लाया गया।

चारों जवानों को खेलगांव स्थित स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतारा गया। वहां से एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) ले जाया गया।

घायल जवानों में अजय लिंडा (29), शाहरुख खान (27), भरत सिंह राय (26) और मुकेश कुमार सिंह (38) हैं।

CRPF के अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य जवानों को भी हेलीकाप्टर से रांची लाया जायेगा। घायलों में अलोक दास और एक अन्य जवान है।

चाईबासा में IED विस्फोट में पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची - Five jawans injured in IED blast in Chaibasa, airlifted to Ranchi

सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa)जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में आईईडी विस्फोट में छह जवान घायल हो गये थे। हालांकि, सभी जवानों को माइनर इंजरी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को चाईबासा पुलिस, CRPF, कोबरा बटालियन इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान आईईडी विस्फोट (IED Blast) हो गया।

चाईबासा में IED विस्फोट में पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची - Five jawans injured in IED blast in Chaibasa, airlifted to Ranchi

इसमें पांच जवानों की हल्की चोट आई है।इस दौरान सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली (Naxalite) भागने पर मजबूर हुए। इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...