रांची में शिक्षक से पांच लाख की मांगी रंगदारी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने एक शिक्षक (Teacher) से पांच लाख रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में नरेश यादव और मनोज यादव शामिल हैं। दोनों को डंगरा टोली चौक से गिरफ्तार किया गया।

दोनों मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले हैं। इन दोनों ने शिक्षक से पांच को रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी।

छापेमारी टीम में क्यूआरटी टीम शामिल थे

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एक जून को शिक्षक से रंगदारी मांगी गयी थी।

डीएसपी (DSP) ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में संलिप्पता स्वीकार करते हुए बताया कि जान से मारने की धमकी चतरा निवासी राहुल दास ने दिया है।

वह वर्तमान में बिहार के गया जिले के जेल में बंद है। वह गया जेल के अंदर से घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छापेमारी (Raid) टीम में अजीम अंसारी, रमेश कुमार साहू, सुकदेव कुमार साहा सहित क्यूआरटी टीम शामिल थे।

Share This Article