Latest NewsUncategorizedRaj Kachori Chaat Recipe : घर पर ट्राई करें स्पेशल चटपटी राज...

Raj Kachori Chaat Recipe : घर पर ट्राई करें स्पेशल चटपटी राज कचौरी, देखते ही मुंह आ जाएगा पानी

spot_img
spot_img
spot_img

Raj Kachori Chhaat Recipe : वैसे तो चार्ट कई तरह से बनाए जाते हैं और सर्व किए जाते हैं। आज हम Raj Kachori Chaat के बारे में बात कर रहे हैं।

जो खाने में बहुत ही जायकेदार और स्वादिष्ट होता है। इस आसान Recipe से अगर आप Raj Kachori Chaat घर पर बनाएंगे। तो आपके घर के हर सदस्य उंगली चाटते रह जाएंगे।

आप चाहे तो घर पर ही मिनटों में राज कचौरी बनाकर खाने का मजा ले सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

Raj Kachori Chaat Recipe : ट्राई करें स्पेशल राज कचौरी, देखते ही मुंह में पानी न आए तो कहना…

तो आइए जानते हैं राज कचोरी बनाने की रेसिपी के बारे में

आवश्यक सामग्री

मैदा = एक कप
सूजी मोटी = 1/4 कप
बेकिंग सोडा = दो चुटकी
तेल = तलने के लिएं
कचौरी भरने के लिएं
आलू = दो अदद, उबले हुए
मैदे की पापड़ी = 15 से 16 अदद
बेसन की पकौडि‍यां = 15 से 16 अदद
ताज़ा दही = एक कप, फेटा हुआ
सेव भुजिया = आधा कप
अनार के दाने = आधा कप
चने = आधा कप, उबले हुए
मीठी चटनी = 1/2 कप
हरी चटनी = 1/2 कप
भुना ज़ीरा = दो छोटे चम्मच
काला नमक = एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = एक छोटा चम्मच
सादा नमक = स्वादअनुसार

बनाने की विधि

Raj Kachori बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा, सूजी और बेकिंग सोडे को आपस में मिक्स कर ले और इसके बाद पानी की मदद से इसे गूंध लें।

और गुंधा हुआ आटा पूरी के आटे जैसा ही होना चाहिये आटा गूंधने के बाद उसे खूब अच्छी तरह से मसल लें जिससे यह एकदम नरम हो जाएं।

अब एक भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और जब तक तेल गर्म हो रहा है इतने आटे की 15 से 16 लोइयां बना लें।

इन लोईयों को गीले कपड़े से ढ़क दें जिससे कि वे सूखें नहीं और इसके बाद एक लोई को बेलन पर रख कर करीब 3 इंच व्यास में बेल लें।

बेलने के बाद पूरी को गर्म तेल में डालें और गैस को मीडियम कर दें। पूरी को कलछी से दबा-दबा कर अच्छे से सेंक लें जिससे कि वह अच्छी तरह से फूल जाए और कचौरी के आकार की हो जाएं।

कचौरी के ऊपर कलछी से गरम-गरम तेल डालें और अलट-पलट कर गोल्डेन ब्राउन होने तक सेंक लें सारी की सारी पूरियों को सेंकने के बाद नैपकिन पेपर में रखते जाएं जिससे कि उनका अतिरिक्त तेल निकल जाए।

कचौरी बनने के बाद अब इनकी फिलिंग करने की बारी है और इसके लिए कचौरी की पतली वाली सतह को सावधानीपूर्वक बस थोड़ा सा तोड़ें और सर्विंग प्लेट में रख लें।

अब कचौरी में एक पकौड़ी, आलू के छोटे-छोटे 4 से 5 पीस, दो चम्मच उबले हुए चने, थोडा सा भुना हुआ ज़ीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक, दही, मीठी चटनी और हरी चटनी डालें।

और इसके बाद एक बार फिर से कचौरी में ज़ीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, दही, चटनियां, सेव भुजिया और अनार के दाने डालें।

लीजिएगा अब आपकी स्वादिष्ट राज कचौरी बनकर तैयार है इसे सर्व करें और खुद भी परिवार के साथ राज कचोरी के मज़े लें।

यह भी पढ़े: OnePlus ने दो Colour Options के साथ पेश किया नया Smartphone, जानें Features और कीमत के बारे

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...