HomeविदेशNew Zealand के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुषों...

New Zealand के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुषों से ज्यादा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वेलिंग्टन: New Zealand के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों (New Zealand Women Parliamentarians) की संख्या पुरुष सांसदों से ज्यादा हो गई है। उदारवादी ‘लेबर पार्टी की नेता सोराया पेके मैसन ने संसद की सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की।

उन्होंने संसद में पूर्व स्पीकर ट्रेवर मलार्ड का स्थान लिया। Mallard (मलार्ड) को आयरलैंड का राजदूत नियुक्त किया गया है। एक अन्य पुरुष सांसद के इस्तीफे के कारण संसद में महिलाओं की संख्या 60 और पुरुषों की संख्या 59 हो गई है।

न्यूलीजैंड में महिलाओं के मजबूत प्रतिनिधित्व का इतिहास रहा है

पेके मैसन (Peke Maison) ने कहा, यह मेरे लिए बेहद खास दिन है। मुझे लगता है कि यह न्यूजीलैंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।’’

अंतर-संसदीय संघ के अनुसार, यह महत्वपूर्ण उपलब्धि New Zealand को दुनिया के उन आधा दर्जन देशों की सूची में शामिल करती है, जो इस वर्ष अपनी संसदों में महिलाओं के कम से कम 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हासिल करने का दावा कर सकते हैं।

ऐसा अन्य देशों में क्यूबा, मैक्सिको, निकारागुआ, रवांडा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। संघ के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 26 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं।

न्यूलीजैंड में महिलाओं के मजबूत प्रतिनिधित्व का इतिहास रहा है। न्यूजीलैंड 1893 में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला पहला देश बना था।

कई देशों में महिलाओं की स्थिति को लेकर अनिश्चितता है

मौजूदा प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा, प्रधान न्यायाधीश और गवर्नर जनरल समेत देश के कई अन्य शीर्ष पदों पर महिलाएं काबिज हैं।

‘नेशनल पार्टी’ की उप नेता निकोला विलिस ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में इस बात से खुश हूं कि मेरी बेटियां इसतरह देश में बड़ी हो रही हैं, जहां सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का बराबर का प्रतिनिधित्व है।

वहीं, अर्डर्न (Ardern) ने कहा कि कई देशों में महिलाओं की स्थिति को लेकर अनिश्चितता है। उन्होंने कहा, हम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, ऐसा लगता है कि हम कई महिलाओं को प्रगति के मामले में तेजी से पीछे की ओर खिसकते देख रहे हैं।

spot_img

Latest articles

बिरसा मुंडा और सिदो–कान्हू के सम्मान में झारखंड सरकार बदलेगी राजभवनों के नाम

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के राजभवनों के नाम बदलने का बड़ा फैसला...

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

खबरें और भी हैं...

बिरसा मुंडा और सिदो–कान्हू के सम्मान में झारखंड सरकार बदलेगी राजभवनों के नाम

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के राजभवनों के नाम बदलने का बड़ा फैसला...

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...