Homeझारखंडझारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन, शिबू सोरेन होंगे अध्यक्ष

झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन, शिबू सोरेन होंगे अध्यक्ष

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के संतुलित विकास की संभावनाएं तलाशने और आम जनता के अनुरूप विकास योजना बनाने के लिए झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन (Constitution of State Coordination Committee)किया गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन (Shibu Soren) समिति के अध्यक्ष बनाये गये हैं। समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। समिति की बैठक हर महीने होगी।

सर्कुलर के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, JMM विधायक सरफराज अहमद, झामुमो नेता फागू बेसरा, विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति के सदस्य होंगे।

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, समन्वय समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व विधायक बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

यह कार्य करेगी समिति

– पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास की गति को तीव्र करने संबंधी योजनाओं एवं उपायों पर सम्यक विचार करना।

– औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रों को चिह्नित कर उसके लिए आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था करना।

-समिति समय-समय पर राज्य सरकार (State Government) को परामर्श देगी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...