Latest NewsUncategorizedपूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर AAP में हुए शामिल

पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर AAP में हुए शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली सफलता के बाद पार्टी अब दूसरे राज्यों में पांव पसार रही है।

इसी क्रम में सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आप में शामिल हो गए। तंवर को पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बुलाकर पार्टी में शामिल कराया है।

तंवर ने ट्वीट कर कहा, “जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।

मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”

उल्लेखनीय है कि अशोक तंवर हरियाणा के सिरसा से सांसद रह चुके हैं। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति (एचपीसीसी) के अध्यक्ष रहे हैं।

वह भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन कांग्रेस में मतभेद के चलते तंवर ने बीते वर्ष नवंबर महीने में टीएमसी में शामिल हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात कर आप का दामन थाम लिया है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...