Homeझारखंडपूर्व DGP MV राव हुए सेवानिवृत, JAP-1 परिसर में दी गयी विदाई

पूर्व DGP MV राव हुए सेवानिवृत, JAP-1 परिसर में दी गयी विदाई

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के पूर्व डीजीपी (DGP) एमवी राव गुरुवार को सेवानिवृत हो गए। रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 (JAP-1) परिसर में उन्हें भव्य विदाई दी गई।

विदाई समारोह में डीजी एमवी राव को परेड की सलामी दी गई और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। एमवी राव ने मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

राव गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन के डीजी के पद पर पदस्थापित थे। मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने एमवी राव के कार्यों की सराहना की।

पूर्व डीजीपी (DGP) एमवी राव के विदाई समारोह में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी सीआईडी प्रशांत कुमार, एडीजी स्पेशल ब्रांच एमएल मीणा, एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, अनिल पालटा, अखिलेश झा, एवी होमकर, अनीश गुप्ता, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उनके सेवानिवृत के साथ ही राज्य में डीजी रैंक के दो पद खाली हो गए हैं।

एमवी राव 15 मार्च 2020 से 11 फरवरी 2021 तक राज्य पुलिस के प्रभारी डीजीपी रहे। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एमवी राव रांची के पूर्व एसएसपी भी रह चुके हैं।

संयुक्त बिहार में भी वह कई जिलों के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान एमवी राव अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चित रहे।

एमवी राव की सेवानिवृति के बाद राज्य पुलिस में डीजी रैंक के दो पद खाली हो जाएंगे। इससे पूर्व अगस्त माह में कमलनयन चौबे की सेवानिवृति के बाद भी डीजी रैंक का एक पद खाली हुआ था। दो डीजी रैंक के पदों पर एडीजी अनिल पालटा और ए नटराजन को प्रोन्नति दी जा सकती है।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...