Latest Newsबिहारबिहार में 13585 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

बिहार में 13585 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/हाजीपुर: बिहार में मंगलवार का दिन शुभ मंगल लेकर आया। आज केंद्रीय पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन (Mahatma Gandhi Setu East Lane) उद्घाटन किया।

इसके अलावै उन्होंने 13585 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास हाजीपुर से किया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम बिहार में सड़कों का जाल बिछाएंगे।

इतना ही नहीं हम 2024 तक बिहार में अमेरिका जितनी सड़कों का निर्माण करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को कहा कि मुख्यमंत्री जी मैं सड़कों और रिंग रोड्स का निर्माण कर रहा हूं। आप शहर बसाइये।

उन्होंने कहा कि हम जहां जहां सड़कें बना रहे हैं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) वहां-वहां पर शहर बसा रहे हैं। क्योंकि, सड़कों के निर्माण से इलाके में जमीन की कीमत बढ़ जा रही है और वहां शहर का बसना शुरू हो जा रहा है।

गडकरी ने कहा कि जब वो इससे पहले आए थे तब वो ऐतिहातसिक गांधी सेतु से गुजरने के दौरान जाम में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि अब वो सारी समस्या दूर हो चुकी है। अब इस पुल पर बिना जाम के गुजरा जा सकेगा।

पथ निर्माण मंत्री ने गांधी सेतु के निर्माण की बात करते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण एक चुनौती थी। इस पुल के निर्माण में जो लोहा लगा है वो विदेश से आया था। इस कमी को पूरा करने के लिए भारत में उसी कैटेगरी के लोहे का प्रयोग किया गया।

गडकरी ने कहा कि इस पुल के बेस ऊपर के हिस्से के सुपर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में 67000 टन लोहे का प्रयोग किया गया है। यह पुल हिंदुस्तान का सबसे बड़ा लोहे का पुल बन गया है।

यह पुल देश के इतिहास में आईकॉन बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मैं पटना में भी डबल डेकर सड़कों का निर्माण कराउंगा। ऐसा प्रयोग हमने महाराष्ट्र में किया है। केंद्र सरकार स्टेट हाइवे पर 700 करोड़ की लागत से 15 आरओबी बनाएगी।

नीतीश बोले, आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई सड़कों से बिहार का कायाकल्प हो रहा है। केंद्र के सहयोग से बिहार में बहुत सारा काम हुआ है और हो रहा है। आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है।

डिप्टी सीएम रेणु देवी (Deputy CM Renu Devi) ने मंच से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए मांग भी रखी। उन्होंने गडकरी को ‘बड़े भाई’ कहकर सम्बोधित किया। साथ ही कहा- ‘मैं अपने भाई से एक आग्रह करना चाहती हूं।

बड़े भाई आप हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। इथेनाल ने तो बिहार को बहुत कुछ दिया है लेकिन आप हमारे यहां भी मोटर वेहकिल और कुछ कार की फैक्टरियां लगवाएं।’

इससे पहले नितिन गडकरी और सीएम नीतीश महात्मा गांधी सेतु की नई पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। अब न आम लोगों को न जाम की परेशानी होगी और न रफ्तार की। लोग महज 15 मिनट में हाजीपुर से पटना पहुंच सकेंगे।

इससे पहले साल 2020 में गांधी सेतु के पश्चिमी लेन को भी इसी तरह से बदला गया था। दोनों लेन का काम पूरा होने के बाद अब गांधी सेतु पूरी तरह से नए लुक में तैयार हो चुका है। करीब छह किलोमीटर लंबे पुल पर अब गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...