चतरा में ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

सूचना के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा (Chatra) जिले की सदर थाना पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर (Brown Sugar) खरीद बिक्री करने के मामले में 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद साजिद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद छोटू और मोहम्मद आलम शामिल है।

2 टुकड़ा एलमुनियम का पन्नी बरामद

इनके पास से एक ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और 2 टुकड़ा एलमुनियम का पन्नी (Aluminum Foil) बरामद किया गया है।

SDPO अविनाश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र के नउवा टोली में एक एस्बेस्टस की दुकान के समीप कुछ व्यक्ति बैठकर ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री और पीने -पिलाने का काम कर रहे हैं।

सूचना के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

TAGGED:
Share This Article