बोकारो में 60 ग्राम ब्राउन के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

गुरुवार को आराेपित को चास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गरगा पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: पुलिस ने बिहार के भोजपुर से 60 ग्राम ब्राउन शुगर की सप्लाई (Brown Sugar Supply) करने पहुंचे महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को आराेपित को चास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गरगा पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। महिला को राज प्लेस (Raj Place) से पकड़ा गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर गरगा पुल के नीचे छापेमारी की गई

चास थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गरगा पुल के नीचे छापेमारी की गई, जहां से 60 ग्राम ब्राउन शुगर (Brown Sugar) के साथ बिहार की भोजपुर निवासी अमृता देवी, कमलेश यादव, कुंदन कुमार और बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी दीपक कुमार पासवान (Deepak Kumar Paswan) को गिरफ्तार किया गया है।

TAGGED:
Share This Article