Latest Newsक्राइमधनबाद BCCL के चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

धनबाद BCCL के चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के एएसपी कोलियरी स्थित सीओसीपी में बीसीसीएल के चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने जमकर लूटपाट की।

अपराधी दो पेलोडर मशीन की बैटरी सहित स्टोर में रखे लाखों के सामान लूट कर फरार हो गए। बताया गया है कि घटना के दौरान बंधक बने सुरक्षाकर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की और जाते जाते उनके मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए।

फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में बीसीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वो सभी शुक्रवार की रात्रि पाली की ड्यूटी कर रहे थे।

इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला दिया और बीसीसीएल के चारो गार्डो को बंधक बनाकर उनका हाथ-पांव रस्सी से बांध दिया।

इसके बाद स्टोर के सामने खड़े दो पेलोडर से चार बैटरी और स्टोर में रखे कीमती सामान लेकर चलते बने। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने करीब डेढ़ घंटे तक लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद रात के करीब 2:45 बजे सभी बंधक बने कर्मियों का मोबाइल लेकर अपराधी चलते बने।

घटना की सूचना गार्डो ने अपने सहकर्मी गार्ड मुकेश रवानी को दी। इसके बाद मुकेश रवानी सीआईएसएफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बंधक बने गार्डों को मुक्त कराया गया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...