HomeझारखंडJAC बोर्ड का हो गया फुल गठन, सदस्यों के बारे में विभागीय...

JAC बोर्ड का हो गया फुल गठन, सदस्यों के बारे में विभागीय पत्र जारी, जानिए नाम…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड का फुल गठन कर दिया है। इस संदर्भ में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Department of School Education & Literacy) की ओर से सदस्यों के बारे में पत्र जारी कर दिया गया।

गौरतलब है कि साल 2019 से ही JAC Board  के सदस्यों का पद रिक्त था। बोर्ड के सदस्यों के न होने से नीतिगत फैसलों को लेने में भी कठिनाई हो रही थी। अब इस कठिनाई को दूर कर दिया गया है।

जैक अध्यक्ष, उपााध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा निदेशक व JCEERT के निदेशक बोर्ड के पदेन सदस्य होते हैं। जैक अध्यक्ष की अध्यक्षता में Board की बैठक होती है।

पहले से तीन विधायक बोर्ड में सदस्य के रूप में मनोनीत

बोर्ड का पूर्ण गठन होने के बाद झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा (Education United Struggle Front) ने सरकार के प्रति आभार जताया है। मोर्चा के डॉ रघुनाथ सिंह, अरविंद सिंह ने आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि तीन विधायक पहले से ही जैक बोर्ड के सदस्य हैं। इन्हें पूर्व में ही मनोनीत किया जा चुका है। ये हैं विधायक दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू व नारायण दास।

अब ऐसा बन गया है जैक बोर्ड का ढांचा

डॉ. अनिल कुमार महतो, अध्यक्ष

विनोद सिंह, उपाध्यक्ष

माध्यमिक शिक्षा निदेशक पदेन सदस्य

जेसीइईआरटी निदेशक पदेन सदस्य

डॉ. विजय कुमार सिंह, विवि के प्रतिनिधि, रांची विवि

डॉ. सुरजीत सिंह, प्रधानाध्यापक प्लस टू उवि तमाड़

डॉ. प्रसाद पासवान, शिक्षक नेतरहाट आवासीय विद्यालय

भरत बड़ाइक, व्याख्याता, डिग्री कॉलेज डुमरी गुमला

अरुण कुमार महतो, प्राचार्य, शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक, इंटर कॉलेज सिजुआ धनबाद

सुशीला मिश्रा, व्याख्याता, बलबंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज पलामू

SM ओमैर, उप प्राचार्य, डीपीएस रांची

अजय कु गुप्ता, सेवानिवृत्त प्राचार्य +टू जिला स्कूल दुमका

डॉ. दीपचंद राम कश्यप सेवानिवृत्त शिक्षक वीएसवी उवि निवारणपुर, रांची

मो. सिराजुद्दीन, सेवानिवृत्त शिक्षक, उवि सरोतिया महगामा

डॉ. राधा चरण साहू, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक, PPK कॉलेज बुंडू

अली अल अराफात, प्राचार्य अमानत, अली इंटर कॉलेज (Ali Inter College) बुंडू।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...