झारखंड में यहां बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, बोली नाबालिग बेटी- पापा ने हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: भवनाथपुर पुलिस थाने पहुंची बेटी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना गत 13 जनवरी की रात की है।

पीड़िता ने दावा किया है कि दो दिन पहले मां और पिता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मां अपने भाई के साथ इलाज कराने चली गई।

वह घर में अकेली थी। रात के वक्त पिता ने बेटी का मुंह और हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को अपनी मां और नानी के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई।

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी 14 जनवरी की सुबह अपने दादा-दादी और बड़ी मां को दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नाना-नानी के परिवार के लोग पीड़िता के घर पहुंचे। उसे अपने साथ लेकर आ गए। इसके बाद पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली। बुधवार को पीड़िता को लेकर रिश्तेदार थाने पहुंचे।

पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष है। लड़की ने बताया कि उसके पिता अक्सर नशा करने के बाद घर आते थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद होता था।

वारदात के दिन भी वह नशे की हालात में थे। घटना के संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाना में आई है।

जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का नाम एम प्रजापति बताया जा रहा है।

Share This Article